फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज और कल सात-सात घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी बिजलीघर क्षेत्र में पुराने कंट्राेल रूम से नए कंट्रोल रूम में वीसीबी स्थानांतरण करने के कारण तीन और चार अक्तूबर को बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9 बजे से 4 बजे तक जयदेवी नगर, नेहरू नगर, गढ़ रोड, कल्याण नगर, प्रीत विहार, चैतन्य पुरम, जैदी सोसाइटी, राम बाग कालोनी आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। सोमवार को घंटाघर क्षेत्र में मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से 2 बजे तक बिजली नहीं रही। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा शाम 6 बजे से 8 बजे तक 11 केवी की लाइन में फाल्ट के कारण बिजली नहीं रही। क्षेत्रीय व्यापारी अकरम ने बताया कि दिनभर में तीन से चार बार बिजली बार बार आती जाती रही, लेेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं अधिशासी अभियंता महेश कुमार ने बताया कि अनुरक्षण अभियान के दौरान मरम्मत कार्य चल रहा है जिस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें