फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यावसायिक सिलिंडर महंगा होने से हर महीने 10 लाख का बोझ बढ़ा

Tue, 03 Oct 2023 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। त्योहारी सीजन में खाद्यान्न, फल, सब्जी और अन्य वस्तुओं की महंगाई के बाद अब व्यावसायिक सिलिंडर पर भी 202 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में शहर के पांच हजार से अधिक होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मिष्ठान विक्रेताओं पर हर महीने 10 लाख 10 हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। सरकार के द्वारा सिर्फ एक माह में ही कीमत में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

एक सितंबर 2023 को व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत 1521 रुपये थी, जो अब 1 अक्तूबर 2023 को बढ़कर 1723 रुपये हो गई है। रामपूर्णा गैस एजेंसी संचालक मानव टंडन ने बताया कि प्रतिमाह शहर में 5 हजार सिलिंडर प्रयोग किए जा रहे हैं। 1 सितंबर 2023 को सिलिंडर की कीमत 1521 रुपये थी, जो 1 अक्तूबर 2023 को बढ़कर 1723 रुपये हो गई है। सितंबर में प्रतिमाह सिलिंडर पर खर्च 76,05,000 हजार रुपये था, जो अब बढ़कर 86,15,000 हो गया है। ऐसे में 10 लाख 10 हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।


त्योहारी सीजन में जेब पर भारी महंगाई

सरकार को इस समय सिलिंडर के रेट घटाने चाहिए थे, लेकिन बढ़ा दिए गए हैं। औसतन एक रेस्टोरेंट में 30 दिन में 10 से 15 सिलिंडर प्रयोग होते हैं। ऐसे में खर्च भी बढ़ गया है। - विपुल सिंघल, महामंत्री, होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन



होटल सर्वाधिक प्रभावित

महंगाई का पहला असर व्यापार पर पड़ता है। व्यापारी को हर चीज का औसत निकालना होता है। मजबूरन खाद्य पदार्थों के दाम में भी इजाफा करना पड़ता है। ऐसे में ग्राहक को भी असुविधा होती है। - गौरव सिरोही, होटल संचालक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें