फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य के साथ कमाए धन से नहीं होगी कोई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आचार्य वसुनंदी महाराज चतुर्विद संघ के साथ बुधवार को दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि न्याय उपार्जित धन से जीवन को संचालित करने से यद्यपि बहुत उन्नति हो ना हो, लेकिन सत्य के साथ कमाया हुआ धन व्यक्ति को जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं आने देगा। आप अन्याय से कमाए पैसे से सुख-शांति नहीं पा सकते हैं। अति लोभ से अन्याय का भाव मन में आता है। अपने गुरु के प्रति इतनी निष्ठा, समर्पण के भाव रखने चाहिए कि कभी गुरुदेव से हमने कोई प्रार्थना की और वह स्वीकार नहीं हुई तो उसे भी समभाव से, आदर भाव से स्वीकार करना है जो ऐसा करता है वही सच्चा श्रावक होता है। संचालन अक्षत जैन ने किया। सौरभ, अनामिका,अंकुर, सचिन, सुनील, मृदुल, विनोद, अनिल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें