फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई कुशल प्रशासक एवं महान योद्धा थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत बुधवार को जानी ब्लाॅक में गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को उनके दिखाए गए धर्म एवं न्याय के रास्ते पर चलने की शपथ दिलाई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि मराठा शासक देवी अहिल्याबाई एक कुशल प्रशासक एवं महान योद्धा तो थी ही, लेकिन इसके साथ-साथ वह सामाजिक न्याय, महिला उत्थान, शोषित एवं वंचितों की मसीहा, शिक्षा एवं देश में धर्म स्थलों मंदिरों, मस्जिदों, गुरुदारों के पुनरोद्धार के लिए जानी जाती थी। गोष्ठी को मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी, पूर्व जिला अध्यक्ष बागपत नीरज शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन संचालन भाजपा जिला मंत्री ब्रजबीर सैनी ने किया। इस दौरान हरीश चौधरी, राहुल ढडरा, मोहन गुर्जर, जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा) मंजू सेठी, जिला अध्यक्ष (किसान मोर्चा) पंकज चौहान, मुनेश बाफर, मनोज चौधरी, बोबी शर्मा, आदेश कसाना, रविंद्र चौहान, मुनेश बाफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें