मेरठ। पीवीवीएनएल के अधिशासी अभियंता साउथ धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के कार्यों के चलते सोमवार को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रंगोली बिजली घर के तेजगढ़ी, सम्राट पैलेस, वैशाली कॉलोनी फीडर और नौचंदी बिजलीघर के नौचंदी फीडर पर सुबह सात से दस बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। संवाद