मेरठ। गढ़ रोड पर हर साल लगने वाले सच्चे महादेव कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक हुई। इसमें 9 अगस्त से 11 अगस्त तक लगने वाले कांवड़ शिविर के लिए जिम्मेदारियां दी गईं। आशीष चौरसिया एडवोकेट ने कहा कि शिविर में कांवड़ियों के लिए ठहरने, भोजन व चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। अध्यक्ष धर्मेंद्र अस्थाना ने कहा कि कांवड़ियों के मनोरंजन के लिए कलाकारों की भी प्रस्तुति रहेगी। सुनील कुमार सिंह, अजय कुमार माथुर, नरेश गुप्ता, कपिल शर्मा, मुकेश शर्मा, सुबोध गोयल, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद