मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण रविवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के सदर उपकेंद्र क्षेत्र के दालमंडी, सदर बाजार, धर्मपुरी, सदर थाना में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र के पीडब्लूडी काॅलोनी, पांडव नगर, सर्वोदय काॅलोनी, संजय नगर, डीएम कंपाउंड में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, विवि उपकेंद्र क्षेत्र के फ्लौर मिल, सरस, मिमहंस, महर्षि, नवजीवन अस्पताल में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक, सद्भावना पार्क में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, सेंट लुक्स के नंगलाबट्टू में दोपहर 12 बजे से दोपहर 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद