फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रमजान माह में आएंगे पांच जुमे

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। खुदा की इबादत के तलवाग मोमिनो का इंतजार खत्म होने वाला है। चांद का दीदार होने के बाद 19 या 20 फरवरी से रमजान माह की शुरुआत हो रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग 30 दिन तक रोजा रखकर खुदा की इबादत करेंगे। इस बार रमजान में पांच जुमे होंगे।
विज्ञापन

हाफिज शफीक अहमद ने बताया कि चांद का दीदार होने के बाद 19 या 20 फरवरी को पहला रोजा होगा। रमजान माह में 20, 27 फरवरी, 6 मार्च 13 और 20 मार्च को जुमे पड़ेंगे। इस हिसाब से इस बार आखरी रोजा जुमा अलविदा का होगा। रमजान माह में मुस्लिम समुदाय के लोग 30 दिनों तक रोजा रखते हैं और खुद की इबादत करते हैं। मुकद्दस रमजान में पाबंदियों के साथ पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं और कुराने करीम की तिलावत भी होती है।
रमजान के पहले असरे में इबादत अल्लाह की खास रहमत और मेहरबानी मिलती है। दूसरा असरा गुनाहों की माफी का होता है। तीसरे अशरे में से जहन्नुम से आजादी मिलती है। हाफिज शफीक अहमद और मदीना मस्जिद सरावनी के इमाम हाफिज रईस अहमद ने बताया कि मुकद्दस रमजान माह को लेकर घरों से मस्जिदों तक साफ सफाई का कार्य चल रहा है। मस्जिदों को सजाने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि रमजान माह में प्रत्येक मुस्लिम रोजा रखकर खुद की इबादत करें और कुराने पाक की तिलावत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें