दौराला। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के अधिकारी शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। अवर अभियंता विद्या सागर ने बुधवार को व्यापार संघ अध्यक्ष ठाकुर हरपाल चौहान को सूचित किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट विद्युत मीटर लगाए जाने के बारे में व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। स्मार्ट मीटर को लेकर जो अफवाह का माहौल बनाया जा रहा है, इसे बैठक में दूर किया जाएगा। व्यापारियों से स्मार्ट मीटर लगवाए जाने की अपील की जाएगी। हरपाल चौहान ने बताया कि व्यापारियों को बैठक की जानकारी दे दी गई है।