सरधना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण, हवन, सफाई अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गिरी इंटरनेशनल स्कूल कक्केपुर में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने शिरकत की। संयोजन अमरपाल प्रधान व जितेंद्र गोस्वामी ने किया। संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। हवन-पूजन के बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में वैद्य सुरेश पूनिया, वेदपाल गिरी, रामकुमार त्यागी, राकेश त्यागी, पवन शर्मा, जगदीश प्रमुख, रविन्द्र कश्यप, रवि बटजेवरा, नितिन शर्मा, कृष्णपाल फुगाट, लक्ष्मण प्रजापति, योगेश गोस्वामी रहे।
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में भाजपा नेता अनिल चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप, मनिंदर पाल, पंकज पूठ आदेश कसाना, अजय शास्त्री, गौतम चौधरी, वीरपाल घनघस, परमेंद्र प्रधान, ओमवीर, सचिन पंघाल, ओमकरण मैनेजर, जोगेंद्र, प्रवीण चेयरमैन, राजू प्रधान शामिल थे।