फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गणतंत्र दिवस पर रेल में पार्सल बुकिंग पर रहेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 26 जनवरी तक पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी है। इस दौरान किसी भी प्रकार का पार्सल लेनदेन भी नहीं होगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र में सभी स्टेशनों पर हर प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपीएस सहित) पर 23 से 26 जनवरी तक अस्थाई प्रतिबंध लगाया गया है। पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेज, पैकिंग से मुक्त रहेंगे। सभी स्टेशनों पर लीज्ड एसएलआर और वीपी (मांग वीपी सहित) सहित आवक और जावक पार्सल ट्रैफिक दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि केवल यात्री डिब्बों में व्यक्तिगत सामान की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें