फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की बोर्ड बैठक में भिड़े सभासद, पहले गाली-गलौच, फिर चली कुर्सियां

Wed, 28 Mar 2018 03:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बैठक में भिड़े सभासद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में बुधवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक बुलाई गई। बैठक में दो सभासदों के बीच कहासुनी हो गई और फिर दोनों गाली-गलौच पर उतर आए। इतना ही नहीं बल्कि बैठक में दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। वहीं बैठक में मौजूद चेयरमैन और अन्य सभासदों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। 

विज्ञापन


बता दें कि वार्ड 18 के सभासद जाहिद और वार्ड 22 के सभासद इकराम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। फिर दोनों के बीच गाली गलौच शुरू हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकने लगे। मामला बढ़ता देख चेयरमैन राजूदीन एडवोकेट ने किसी तरह बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन


वहीं चेयरमैन राजूदीन की अध्यक्षता में बैठक को फिर से शुरू किया गया। इस दौरान बैठक में शहर के विकास के मुद्दे पर बात हुई। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें