फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ पटरी मार्ग पर हुआ कटान, सड़क धंसी, हादसे का खतरा

विज्ञापन
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अटेरना कपसाड़ के सामने कटान से सड़क धंसी। संवाद
विज्ञापन
सरधना। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बारिश के चलते सरधना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ यात्रा मार्ग पर कपसाड़ अटेरना गांव के पास गंगनहर की पटरी में कटान हो गया, जिससे सड़क का हिस्सा धंस गया। गनीमत रही कि हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल धंसी सड़क के पास मिट्टी से भरे बोरे रख दिए, ताकि राहगीर सतर्क रहें और कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण गंगनहर के किनारे स्थित कांवड़ पटरी मार्ग पर कटान शुरू हो गया। कटान इतना गंभीर था कि सड़क का एक हिस्सा धंसकर क्रश बैरियर तक जा पहुंचा। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग को सूचना दी। भागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक स्तर की मरम्मत कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सचिन सिंघल ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण गंगनहर की ओर से कटान हुआ है, जिससे सड़क धंस गई है। फिलहाल अस्थायी रूप से मिट्टी से भरे बोरे और रुकावटें लगाकर कटान को रोका गया है। बारिश रुकने के बाद स्थायी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें