फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की जनसभा के बाद नेशनल हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊर्जा भवन जाने से पहके जेलचुंगी रोड पर लगा जाम....
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के बाद शाम पांच बजे मोहिउद्दीनपुर में जाम लग गया। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने यातायात को रोककर रैली से आने वाले लोगों को सकुशल वहां से निकाला। तीस मिनट बाद यातायात बहाल हो सका।
सीएम योगी का कार्यक्रम और जनसभा मोहिउद्दीनपुर गांव के पश्चिमी छोर पर रखा गया था। जनसभा स्थल दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे-58 से करीब चार सौ मीटर दूरी पर था। पुलिस ने तमाम वाहनों को हाईवे पर ही रोक दिया था। जनसभा में पैदल ही लोगों को जाने दिया गया। हालांकि हाईवे पर पूरे दिन यातायात रेंगता हुआ चलता रहा। शाम पांच बजे सीएम योगी की जनसभा खत्म होने पर लोग पैदल हाईवे की ओर आए। पुलिस ने पैदल लोगों को निकालने के लिए चौराहे पर दोनों ओर का यातायात रोक दिया। यातायात रोकते ही वहां पर जाम लग गया। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दिल्ली की ओर से आने वाला यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। खरखौदा मार्ग तक वाहनों की लाइन पहुंच गई। जनसभा के सभी लोगों के निकलने के बाद ही यातायात बहाल किया गया। इस दौरान शाम साढ़े पांच बजे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन


नाश्ते के पैकेट लेने को मची आपाधापी

-मिनी ट्रक पर चढ़े लोग तो नीचे डिब्बे फेंक दिए



फोटो

माई सिटी रिपोर्टर



मेरठ। मोहिउद्दीनपुर में मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की जनसभा के बाद बांटे गए नाश्ते के पैकेट लेने को आपाधापी मच गई। जाम के हालात बन गए। लोग मिनी ट्रक पर चढ़कर पैकेट तक छीनकर भागने लगे। ऐसे में बांटने वालों ने पैकेट नीचे फेंक दिए। वहां से लोग उन्हें उठाकर भाग गए।
विज्ञापन


जनसभा के बाद मौके पर ही एक मिनी ट्रक खड़ा करके कुछ लोगाें ने नाश्ते के पैकेट बांटने शुरू कर दिए। पूछने पर बताया कि मंत्रीजी की ओर से यह पैकेट बांटे जा रहे हैं। मिठाई के डिब्बे वाले पैकेट में एक नमकीन का पैकेट, एक केला और एक फ्रुटी थी। नाश्ते के पैकेट बंटते देखकर लोगों उस ओर दौड़ पड़े। बच्चे, महिलाएं भी पैकेट लेने की होड़ में लग गए। पैकेट को लेने के लिए आपाधापी मच गई। भीड़ मिनी ट्रक पर चढ़ गई। वहां जाम लग गया। तब पुलिस ने पैकेट बंटवाने बंद कराए और मिनी ट्रक को यहां से दूसरी जगह ले जाने को कहा। इसके बाद मिनी ट्रक वाले हाईवे पर आ गए। सैकड़ो की संख्या में लोग पैकेट लेने के लिए वहां एकत्र हो गए। जिस पर पैकेट बांटने वालों ने पैकेटों को ऊपर से नीचे फेंक दिए। यहां तक की कूडे और नाले में भी पैकेट जाकर गिरे, वहां से भी लोग उन्हें उठाकर भाग गए। जिसके हाथ जितने पैकेट लगे, वो उतने लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें