फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
सरधना। बाइक में कम पैट्रोल डालने पर हंगामा करते लोग। ​वीडियाग्रैब
विज्ञापन
सरधना। कस्बे में बिनौली रोड स्थित एक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासी शाह आलम ने हंगामा किया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें युवक मौके पर एक मैकेनिक को बुलाकर बाइक की टंकी से पेट्रोल निकलवता दिख रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला तकिया कैत निवासी शाह आलम मंगलवार को अपनी बाइक में 210 रुपये का पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप कर्मी ने मशीन में 210 रुपये फीड कर पेट्रोल भरा। इसके बाद उन्होंने फोन-पे से भुगतान कर दिया। जैसे ही वह आगे बढ़े, बाइक के पेट्रोल मीटर में कोई बदलाव नहीं दिखा। शक होने पर उन्होंने वापस जाकर शिकायत की लेकिन कर्मचारियों ने पूरा पेट्रोल डालने का दावा किया।
बात बढ़ने पर युवक ने मौके पर ही मैकेनिक को बुलाकर टंकी खुलवाई। आरोप है कि इसमें पेट्रोल न के बराबर निकला। इसके बाद उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे समाजसेवी शाहवेज़ अंसारी ने उच्च अधिकारियों से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। आरोप है कि सीसीटीवी की कवरेज भी ठीक नहीं थी। इससे स्पष्ट फुटेज नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें