फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरे में न हो असुविधा : गोविल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने शुक्रवार रात हापुड़ रोड स्थित तिरंगा रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां ठहरे लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की। इसके साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, रात्रि विश्राम और ठंड से बचाव की सुविधाओं का जायजा लिया। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां रहने वाले लोगों को असुविधा न हो। इसके बाद सांसद अरुण गोविल गंगा नगर स्थित दादा-दादी वृद्ध आश्रम पहुंचे। उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से संवाद किया और कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों की सेवा और सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने यहां के इंतजाम को सराहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें