फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 24 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि बागपत रोड निवासी युवती प्रतियोगी परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने कमरे में थी। जब दोपहर तक भी वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने के बाद परिजन कमरे में पहुंचे। यहां युवती बेसुध बेड पर पड़ी थी उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे मगर देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद से परिजनों को रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी भेज दिया। सीओ का कहना है कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें