फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किठौर में नहीं गैस की किल्लत, आसानी से मिल रही गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। गैस सिलिंडर की किल्लत को सुनकर उपभोक्ताओं में गैस बुकिंग के लिए लंबी कतार देखी जा सकती है। हालांकि बुकिंग के बाद गैस सिलिंडर किठौर व शाहजहांपुर में आसानी से मिलते देखे जा सकते हैं। एसएम गैस सर्विस के मालिक अबरार कुरैशी का कहना है कि गैस पर्याप्त मात्रा में कंपनी से आ रही है। गोदाम में स्टॉक पूरा है। जिस उपभोक्ता की बुकिंग का समय आ गया है। समय से गैस बिना किल्लत दी जा रही है। गैस किल्लत की अफवाह के चलते लोग अब बुकिंग करा रहे हैं। इससे एजेंसी पर भीड़ देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि काफी उपभोक्ताओं ने बार-बार कहने के बाद भी अपने कागजातों की केवाईसी तक नहीं रखी थी जो अब करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें