फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाटू श्याम मंदिर में भजन-कीर्तन, भक्तों ने लगाई हाजिरी

विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर में कीर्तन में शामिल श्रद्धालु स्रोत मंदिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के माखन नगर मार्ग पर स्थित खाटू श्याम मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम बाबा के दरबार में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें भक्तों ने बाबा के भजनों पर भाव-विभोर होकर भक्ति रस में डूबकर सहभागिता की। कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर खाटू श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने बाबा के दरबार में दीप जलाकर परिवार की खुशहाली और क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। आयोजक प्रीति धामा ने बताया कि खाटू श्याम बाबा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। इस अवसर पर सहयोगकर्ताओं में राहुल अरोरा, मिथुन कुमार, सुरेंद्र नारंग, भविष्य पपनेजा और जैप बैंसला सहित अन्य श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। आयोजकों ने सहयोगकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें