एसीएमओ निरीक्षण के दौरान सीएचसी में महिला रोगी से जानकारी करते हुए। (मवाना)
एसीएमओ के निरीक्षण में मरीज जांच व एक्सरे सुविधा की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एसीएमओ व नोडल अधिकारी डाॅ. प्रवीण कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें एक रोगी ने सभी जांचें सीएचसी पर नहीं होने की शिकायत की। वहीं सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने की बात कही।
एसीएमओ डाॅ. प्रवीण कुमार ने निरीक्षण में बच्चा वार्ड, जच्चा वार्ड, आपरेशन कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। विशेष रूप से प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। वहीं सीएचसी में भर्ती मरीज काजल ने दवाइयां आदि नहीं मिलने की बात कही। एक रोगी ने बताया कि सारी जांचें यहां पर नहीं हो रही हैं। इस पर सीएचसी प्रभारी डाॅ. अरुण कुमार ने बताया कि इंडेंट भेजा हुआ है। इंडेंट आने के बाद सभी जांचें यहां होने लगेंगी। एक्सरे फिल्म उपलब्ध कराने के लिए लिखा जा रहा है। अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने के लिए तकनीशियन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग लखनऊ काे लिखा जा रहा है। व्यवस्था होने पर यहां तैनाती की जाएगी।