फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान से समझौता नहीं, लोगों को बांट रही भाजपा : मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं। हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। मीरापुर चुनाव कमेरा वर्ग के सम्मान की लड़ाई है। भाजपा सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है।
विज्ञापन

ककरौली की जनसभा में सांसद ने कहा कि भाजपा के लोग गंगा में फेंक देने की बात करते हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन कोई संज्ञान नहीं लेता। ऐसे लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। शांतिपूर्ण प्रचार कर रहे सपा के नेताओं पर फर्जी एफआईआर की जा रही है।
भाजपा तो जुमलों की सरकार है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर अडानी लिख दिया गया है। लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराएं। 18 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मीरापुर क्षेत्र में रोड शो करेंगे। पूर्व सांसद फजलुर्रहमान, पूर्व सांसद कादिर राना, प्रत्यायाी सुम्बुल राना, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, विधायक पंकज मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, विधायक अतुल प्रधान, विधायक रामअवतार सैनी, इलम सिंह गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें