मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में भक्तामर महाअर्चना हुई। इसमें 48 दीपों से श्लोक पढ़कर भक्ति भाव से पूजा कराई गई। पूजन का सौभाग्य अनुराग जैन, शैफाली जैन, हेमचंद्र जैन, ऊषा जैन, आर्यन जैन को मिला। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या में जैन मंदिर की वेदी में विराजमान मूलनायक प्रतिमा आदिनाथ भगवान के सम्मुख भक्तामर महा अर्चना का कार्यक्रम हुआ। शास्त्रों के अनुसार इस स्रोत में अपार शक्तियों का भंडार विद्यमान है। इसमें भगवान आदिनाथ की महिमा, गुणों और शक्तियों का वर्णन किया गया है। इस स्त्रोत का नियमित पाठ करने से मन को शांति मिलती है और व्यापार में दिन प्रतिदिन उन्नति होती है। अध्यक्ष हेमंत जैन ने मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख भक्तामर महा अर्चना करते हुए संस्कृत भाषा के 48 श्लोकों पढ़े। सामूहिक आरती के बाद राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा का संचालन किया। कार्यक्रम में नवीन, अतुल, आर्यन, संजय, वीरेश, पीयूश, मयंक, मनोज, सौरभ, जिनेंद्र, विनय, रमेश रहे। ब्यूरो