फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्ट्रीट लाइट न होने से त्योहारों पर सड़कों पर पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पथ प्रकाश प्रभारी और नगर आयुक्त के पास रोजाना जा रही शिकायत
विज्ञापन

दिवाली से पहले लाइटें नहीं लगी तो निगम पर फूट सकता लोगों का गुस्सा

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइटों को लेकर बखेड़ा शुरू हो गया। जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह लोगों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। पथ प्रकाश प्रभारी से लेकर नगर आयुक्त तक लगातार शिकायत पहुंच रही हैं। निगम अभी टेंडर की प्रक्रिया में उलझा हुआ है। लाइट कैसे लगेंगी, इसे लेकर निगम अधिकारी गंभीर नहीं है। लोगों ने चेतावनी दी कि दिवाली पर महानगर जगमग नहीं हुआ तो नगर निगम में तालाबंदी कर देंगे।
महानगर में 1.80 करोड़ की स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी में नगर निगम जुटा हुआ है। ऑनलाइन टेंडर में चार कंपनी ने भाग दिया, जिसमें सिर्फ दो कंपनी ही फाइनेंस ब्रीड पास कर पाई। टेंडर की प्रक्रिया अभी चल रही है। मेंटीनेंस का टेंडर भी शुक्रवार को खुल जाएगा। दिवाली पर शहर जगमग होगा, इसकी गारंटी निगम लेने को तैयार नहीं है। शहर में मुख्य मार्ग और गली-मोहल्लों में कई जगह अंधेरा है। जिसको लेकर संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुट निगम में धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला, प्रशांत कसाना, भूपेंद्र पाल उर्फ भूपे और आशीष चौधरी ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन करने के बाद अधिकारियों की शुद्धि बुद्धि के लिए यज्ञ किया था। बुधवार को शास्त्रीनगर और जागृति विहार के लोगों ने प्रदर्शन किया। मेरठ व्यापार मंडल शहर अध्यक्ष मोहम्मद शुएब ने भी नगर आयुक्त को पत्र भेजा। आरोप लगाया कि पूर्वा अहमद नगर, छोटी कुरेशीयान, पूर्वा फैय्याज अली, कश्मीरी मोहल्ला सहित कई जगह पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलती।
विज्ञापन


-
स्ट्रीट लाइटों की हालत खराब है। पार्षदों द्वारा निगम अधिकारियों को कहा जाता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। पार्षदों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
संजय सैनी, वार्ड-50 पार्षद
-
सेंट लुक हॉस्पिटल से लेकर साकेत कुंज, विक्टोरिया पार्क तक खंभे ही नहीं है। सिविल लाइन से कैलाश प्रकाश स्टेडियम और शर्मानगर में लाइट नहीं जलती। कई बार नगर निगम के अधिकारियों को बोला, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।
अनुराधा गुलाटी, वार्ड-32 पार्षद
-
सुभाषनगर में स्ट्रीट लाइट सालों से नहीं जलती। बोर्ड बैठक में कई बार लाइटों को लेकर आवाज उठाई, लेकिन समाधान नहीं होता। 25 अक्तूबर तक लाइट नहीं लगी तो भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दे रखी है।
विज्ञापन

पवन चौधरी, वार्ड-29 पार्षद
-
हर बार निगम की बोर्ड बैठक और कार्यकारिणी बैठक में प्रस्ताव रखता हूं। निगम अधिकारी जवाब नहीं देते। महापौर ने प्रत्येक वार्ड में दिवाली से पहले 100-100 लाइट लगवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उम्मीद नहीं दिख रही। मलिन बस्ती में अंधेरा रहता है।
फजल करीम, वार्ड-71 पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें