सूचना पर कंकरखेड़ा थाने की फैंटम पहुंची। लेकिन सिपाहियों से अभद्रता कर उनको भी घर में बंधक बना लिया। सूचना पर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे और किसी तरह पुलिसकर्मियों व स्वास्थ विभाग की एएनएम को बंधन मुक्त कराया। घटना की जानकारी पर एसडीएम सदर सुनीता सिंह व डिप्टी सीएमओ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित एएनएम की तहरीर पर रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी मनीषा शर्मा और उनके दो बेटे-बेटी व अन्य पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, कोरोना संक्रमण अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी को काफी चोट लगी है। जिन्हें जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी महिला व अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जिला अस्पताल में बिलख पड़ी पीड़िता
जिला अस्पताल में पुलिस जब पीड़िता को मेडिकल के लिए लेकर पहुंची तो चेहरे पर चोट लगी हुई थी। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजकुमार, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने कहा कि मैं बता नहीं सकती कि मेरे साथ क्या हुआ है। मेरे साथ जो हुआ है वही रिपोर्ट में दर्ज कराऊंगी। मुझे सरेराह बेइज्जत कर बाल पकड़कर घसीटा गया और किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/