फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 17 और 18 अप्रैल को आंधी-बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। बारिश के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार कम हो रहा है। तापमान भी स्थिर है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 62 दर्ज किया गया। पूरे अप्रैल माह में एक्यूआई रविवार को सबसे कम दर्ज किया गया। इसके अलावा जयभीमनगर 59, पल्ल्लवपुरम 64 और दिल्ली रोड 59, बेगमपुल 75, गंगानगर 60 दर्ज किया गया है। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री रिकार्ड़ किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन से तापमान और प्रदूषण के लेवल में कमी आई है। आगामी तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं। 17-18 अप्रैल को फिर से वेस्ट यूपी में आंधी-बारिश आने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें