मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के ढिंढाला गांव स्थित आईटीआई काॅलेज के बाहर से चोरों ने ट्रांसफार्मर और लेथ मशीनें चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ढिंढाला गांव निवासी शशांक पुत्र निगम सिंह ने तहरीर में बताया कि गांव के बाहरी छोर पर उसका आईटीआई नाम से काॅलेज है। अज्ञात चोरों ने आईटीआई के बाहर से ट्रांसफार्मर और काॅलेज के अंदर से दो लेथ मशीनों सहित लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। बताया कि पूर्व में भी काॅलेज से चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान चोरी किया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश में जुटी है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद