फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना तहसील में लेखपालों की भारी कमी, जनता परेशान

विज्ञापन
सरधना। तहसील में लेखपाल की कमी और पालिका टैक्स बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील में कुल 147 ग्राम पंचायतें शामिल हैं, लेकिन वर्तमान में तहसील मुख्यालय पर केवल 17 लेखपाल कार्यरत हैं। इस गंभीर असंतुलन के कारण आम जनता, विशेष रूप से किसान वर्ग अपने आवश्यक कार्यों के लिए बार-बार तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
जनप्रतिनिधियों व स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि जब किसान या ग्रामीण तहसील में पहुंचते हैं तो अधिकांश लेखपाल अपने-अपने हल्कों में होने के कारण मिल नहीं पाते। इससे जनता को समय और धन दोनों की हानि उठानी पड़ रही है। कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव एडवोकेट जितेंद्र पांचाल ने ज्ञापन में बताया कि तहसील प्रशासन में क्लर्क, पेशकार और स्टेनो जैसे पद भी वर्षों से रिक्त पड़े हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में भी शिथिलता आ रही है। इससे मुकदमों की सुनवाई में देरी हो रही है और फरियादियों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल ने प्रशासन को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लेखपालों और अन्य आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तहसील मुख्यालय पर पर्याप्त संख्या में लेखपालों, पेशकारों एवं स्टेनो की तत्काल नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें