फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा आया था बरात लेकर, पहुंच गया थाने, तीन दिन से नहीं सुलझा विवाद, पढ़ें- क्या है माजरा

Tue, 28 Jan 2020 08:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

शामली जनपद के एक गांव में दहेज को लेकर चल रहा दूल्हा और दुल्हन पक्ष का विवाद अभी सुलझा नहीं है। दोनों पक्ष थाने पर जमे हुए हैं और समझौते की कोशिश चल रही है। वहीं दूल्हा अभी पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन


बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बरात लेकर 26 जनवरी को थानाभवन क्षेत्र के एक गांव आया था। बरात आने के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। यह मामला शाम तक गांव में ही चलता रहा, लेकिन कोई समाधान न होने पर दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने दूल्हे को ही हिरासत में ले लिया था। तब से दोनों पक्ष थाने में डटे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: जूता चुराई में मिली स्कूटी को लेकर बैठी पंचायत, दुल्हन के भाई को मारी गोली, पढ़ें क्या है माजरा
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन पक्ष जहां दूल्हे पक्ष से अपना सामान वापस दिलाए जाने की मांग कर रहा है, तो दूल्हा पक्ष भी अपनी मांगों को लेकर अड़ा हुआ है। पुलिस और गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों के प्रयास के बावजूद अभी तक दोनों पक्षों में सुलह नहीं हो पाई है। फिलहाल दोनों पक्ष थाने में मौजूद है। 

थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि यदि देर शाम तक दोनों पक्षों में कोई निर्णय नहीं हुआ तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें