फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिला पंचायत बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा, रालोद नेताओं ने प्रशासन को बोले अपशब्द 

Mon, 12 Jul 2021 12:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रालोद नेताओं ने जिला पंचायत बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और जिला पंचायत के कर्मचारियों को अपशब्द भी बोले गए।
विज्ञापन
बागपत में मंच पर बोलते जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जयकिशोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में जिला पंचायत बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा हो गचा। रालोद नेताओं ने माइक पर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए अपनी भड़ास निकाली। प्रशासन और जिला पंचायत के कर्मचारियों को अपशब्द भी बोले गए। 

विज्ञापन


जिला पंचायत कार्यालय परिसर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ को देख प्रशासन ने गेट पर ताले लगवा दिए। कुछ सदस्य बाहर भी रह गए। डीएम राजकमल यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता जयकिशोर को शपथ ग्रहण कराई। वहीं बाद में डीएम कार्यक्रम से चले गए। 

इसके बाद रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने माइक संभाल लिया। उन्होंने प्रशासन पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया। गेट न खोलने पर तोड़ने की चेतावनी दी। प्रशासन और जिला पंचायत कर्मचारियों को अपशब्द कहे गए। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जयकिशोर ने माइक संभाल लिया। उन्होंने भी जिला पंचायत कर्मचारियों पर जमकर भड़ास निकाली। चित्रकूट तबादला कराने की धमकी दे डाली। अंत तक अवव्यस्था का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें