फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर होने से बचा बड़ा रेल हादसा, स्टेशन के पास टूटी मिली पटरी

Mon, 04 Sep 2017 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
स्टेशन के पास टूटी मिली पटरी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हुए खतौली रेल हादसे को अभी तक लोग भूल भी नहीं पाए कि रविवार सुबह फिर एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सहारनपुर स्टेशन से ठीक पहले पटरी बीच में से टूटी मिली। अधिकारियों को जैसे ही ट्रैक में फ्रैक्चर की सूचना मिली तो उनमें हड़कंप मच गया। अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। तकनीकी टीम ट्रैक ठीक करने में जुटी है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर के खतौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसकी 14 बोगियां पटरी से उतरी थी और इसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 156  से अधिक लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद तत्काल बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे थे। उसके बाद जिला प्रशासन की टीम और पुलिस के साथ ही रेलवे के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम शुरु कर दिया गया था। बताया गया था कि ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था। यहां से कई ट्रेनों को कासन के साथ धीमी गति से चलाया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्कल एक्सप्रेस की गति काफी तेज थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीन बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं थी। दो बोगी ट्रैक से उतरकर तिलकराम इंटर कालेज की दीवार से टकराकर रुकीं।
विज्ञापन

खतौली में हुआ था रेल हादसा
ट्रेन की एक बोगी जगत कालोनी गेट के पास स्थित चौधरी जगत सिंह के मकान में घुस गई थी। यहां से पांच-छह घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया था। छह बोगी इंजन के साथ आगे चली गईं, करीब एक किलोमीटर आगे जाकर चालक ने ट्रेन को रोका था। हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी और लोगों ने बोगियों से निकाल कर सभी घायलों को सांमुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। जहां 12 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतकों में सात महिलाएं और एक बच्ची भी थे। इसके अलावा यहां लाए गए 81  घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया था। इनमें से कुछ गंभीर घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कालेज और मेरठ मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया था। कुछ को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें