कैनोपी को भी असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया
- फोटो : अमर उजाला
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन जरूर हो गया, लेकिन यह अभी आधा अधूरा है। वाहनों के लिए इसे खोला जा चुका है। जबकि इसकी फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। टोल प्लाजा तक बनकर तैयार नहीं है।
कब शुरू होगी जनसुविधाएं
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए खास सुविधाओं का इंतजाम रहेगा। 135 किमी में आठ जगह हाइवे नेस्ट होंगे, इनमें जलपान और खानपान की सुविधाएं मिलेगी। सोलर पावर और ड्रिप सिंचाई की वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे होगा। आठ सोलर पावर प्लांट लगाए गए हैं। एक्सप्रेस-वे की बगल में पेट्रोल पंप, मोटल्स, रेस्ट एरिया, वॉश रूम, रेस्टोरेंट, दुकानें और रिपेयर सर्विस रहेगी, लेकिन अभी तक न तो यह सुविधाएं शुरू हुई है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं।
एक्सप्रेस-वे पर स्थापित है यह स्मारक
एक्सप्रेस-वे पर देश के 32 स्मारकों की प्रतिकृति हैं। अशोक स्तंभ, कोणार्क मंदिर, जलियावाला बाग, अशोक चक्र, गेटवे ऑफ इंडिया, कुतुबमीनार, चार मीनार, लाल किला, कीर्ति स्तंभ, इंडिया गेट, हवा महल और गुजरात कार्विंग की प्रतिकृति स्थापित की गई है। एक्सप्रेस-वे पर सोनीपत के सेवली गांव में 170 फुट ऊंचा टोल प्लाजा बनाया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/