सरूरपुर। सरधना-बिनौली रोड पर स्थित बिजली के पीछे से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर का समान चोरी कर लिया। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता सरदार सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अवर अभियंता ने तहरीर में बताया कि बिजली घर के पीछे सरूरपुर खुर्द में बैंक के लिए 250 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसके अंदर से कॉपर कॉइल, तेल, एलटी, एचटी रॉड और बुशिंग चोरी कर ले गए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।