फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों में हुई चोरी का खुलासा

विज्ञापन
, खरखौदा पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर (पुलिस)
विज्ञापन
खरखौदा। सात दिन पहले क्षेत्र के गांव कैली स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की सरकारी दुकानों में दीवार काटकर की गई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई 15 हजार रुपये की रकम भी बरामद की है। घटना में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन

खरखौदा पुलिस के अनुसार, सोमवार को मुखबिर की सूचना पर खरखौदा पुलिस व स्वाॅट टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के पांची पुल के समीप आम के बाग से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम गुल मोहम्मद उर्फ शादाब निवासी जफर कॉलोनी लिसाड़ी गेट और दूसरे ने अपना नाम अजीम निवासी पीर वाली गली, रोज मैरी स्कूल के पास, फाजलपुर कंकरखेड़ा बताया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 20 मई की रात दोनों ने एक अन्य साथी की मदद से गांव कैली में देशी व अंग्रेजी शराब की सरकारी दुकानों की दीवार काटकर चोरी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की गई रकम बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें