फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान और दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। अटल चौक के पास लोहे के सामान की दुकान में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

अमरौली उर्फ बड़ा गांव निवासी फखरुद्दीन की कस्बे में अटल चौक के पास लोहे के सामान की दुकान है। फखरुद्दीन ने बताया रविवार शाम वह दुकान ठीक से बंद कर अपने घर चला गया था। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचा देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान में रखा लोहे का सामान व 10 हजार की नकदी गायब है। चोरी की जानकारी करने के लिए पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें एक चोर दुकान में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। घटना के संबंध में फखरुद्दीन ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, दूसरी घटना नए बस स्टैंड के समीप गुड्डू कुरैशी के निर्माणाधीन मकान में हुई। बताया कि चोरों ने मिस्त्री के औजार व सरिया आदि सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें