जानीखुर्द। जानी थाने से करीब 200 मीटर दूर स्थित परचून की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और समान चोरी कर लिया। घटना की तहरीर अज्ञात के खिलाफ दी गई है। गांव जानी में थाने से करीब 200 मीटर दूर भूपगढ़ी के मोड़ पर जानी निवासी मिलर की परचून की दुकान है। बुधवार रात मिलर दुकान बंद कर घर चला गया। बृहस्पतिवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा मिला। दुकान के अंदर से कीमती सामान और गल्ले से हजारों की नकदी गायब मिली। घटना की जानकारी पर काफी संख्या में व्यापारी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने थाने के नजदीक हुई चोरी को पुलिस की लापरवाही बताया। पीड़ित दुकानदार ने जानी थाने में घटना की तहरीर दी है। सीओ सरधना आशुतोष के अनुसार चोरी करने वाले चार चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उनकी पहचान कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।