फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
जानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार ट्रांसफार्मर चोर फोटो पुलिस
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी पुलिस ने बुधवार की रात ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ट्रांसफार्मर चोरी करने में काम आने वाले औजार, तमंचा, कारतूस, चाकू और बाइक बरामद की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों का चालान कर दिया। जानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार रात कलंजरी रजबहे की पटरी से बाइक सवार दो आरोपियों सुशांत निवासी मुल्तान नगर भोला रोड थाना टीपी नगर और रवि निवासी मलियाना थाना टीपी नगर को गिरफ्तार किया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार गिरफ्तार बदमाश ट्रांसफार्मर चोरी करने की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें