फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिल्डर की कोठी में चोरी...पुलिस की दबिश, हाथ नहीं आए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वेस्ट एंड रोड पर बंगला नंबर 210बी में बिल्डर राजीव सिंहल की कोठी में चोरी के मामले में फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लिसाडीगेट सहित आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं आए। एक बदमाश को पुलिस गिरफ्तार कर पचास लाख रुपये के जेवरात बरामद कर चुकी है, जबकि 12 लाख रुपये की नकदी अभी बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बिल्डर राजीव सिंहल पत्नी डिंपल सिंहल और मलियाना निवासी चालक सोनू के साथ शुक्रवार को वृंदावन दर्शन करने के लिए गए थे। वे घर पर बेटे पार्थ सिंहल और छह वर्षीय छोटे बेटे को छोड़कर गए थे। शाम पार्थ छोटे भाई को कोठी के सामने एक परिचित के घर में छोड़कर साइट देखने के लिए चले गए थे। इस बीच, घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका आई और कोठी के सामने से चाबी ली। उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद वारदात का पता चला।
इसी मामले में सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने सबील निवासी मदीना काॅलोनी लिसाडीगेट को गिरफ्तार किया था, जबकि शुएब उर्फ सुहैल निवासी मदीना काॅलोनी, मुखबिरी करने वाला पेंटर सोहेल, सुमित और शुएब फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने इनके नंबर सर्विलांस पर लगा दिए है ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस हो सके। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार दबिश आरोपियों के ठिकानों पर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें