फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो गांवों में 10 नलकूपों में चोरी

विज्ञापन
नलकूपों में हुई चोरी की जानकारी देता किसान। (स्त्रोत किसान) फलावदा।
विज्ञापन
फलावदा। गांव झिंझाड़पुर और गांव पिनाई के जंगल में बुधवार देर रात चोरों ने 10 किसानों के नलकूपों में कुंबल कर मोटर, स्टार्टर, विद्युत केबल सहित इलेक्ट्रिक सामान चोरी कर लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

किसान चौधरी चंद्रपाल, कपिल, बबलू, राजकुमार, अरविंद, वीरसैन, सतबीर, कृष्णा, मिंटू चौधरी, कालिया ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार देर रात जंगल में स्थित उनके नलकूपों से चोरों ने दीवार व ताले तोड़कर स्टार्टर, मोटर व केबल आदि सामान चोरी कर लिया। किसानों ने बताया कि करीब पांच महीने पूर्व उनके गांव में 14 लोगों के नलकूपों से चोरों ने इलेक्ट्रिक सामान चोरी किए थे। किसानों ने घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें