संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव पचपेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार देर रात चोरों ने स्कूल की दीवार तोड़ते हुए कमरे का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद सेफ में रखे टैब, इंटरएक्टिव पैनल (स्मार्ट बोर्ड), वेट मशीन सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया।
शनिवार सुबह स्कूल की प्रधानाचार्या अर्चना शर्मा पहुंची तो स्कूल प्रांगण में लगी दीवार टूटी देखी। वहीं जब कमरे के अंदर सेफ का सारा सामान अस्त व्यस्त देखा तो मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्या की तहरीर के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-