फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी की घटनाओं का खुलासा, सात आरोपी पकडे़ जेवरात और नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम अजराडा में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों सलीम, सोनी और नाजिम को गिरफ्तार किया है। इन्होंने बिल्लू सैनी, माला देवी और रिंकू के घरों से नकदी व जेवर चुराए थे। इनके पास से 1.25 लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण बरामद हुए। इलाहाबाद की मढ़ैया में सुधीर के घर हुई चोरी के मामले में करण और मनोज को गिरफ्तार किया गया। उनसे 13 हजार रुपये बरामद हुए। साथ ही, एक सोने की अंगूठी और चांदी की पायल भी मिली है।
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि ग्राम भगवानपुर चट्टावन में हरिओम सिंह के घर हुई चोरी में अब्दुल्ला और अफरोज को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मुंडाली थाना में हत्या के प्रयास, रंगदारी और शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अन्य घटनाओं के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें