फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में हुई डकैती का खुलासा, पांच गिरफ्तार   

Wed, 16 Aug 2017 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरधना के बपारसी गांव में चार अगस्त को किसान चरण सिंह के घर हुई डकैती का सोमवार को खुलासा हो दिया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा हुआ ट्रैक्टर, रोटावेटर और चार तमंचे बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी पशु चोर है। जिन पर मेरठ, सहारनपुर, शामली समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी देहात राजेश कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, सीओ सरधना भीम सिंह गौतम और सरधना पुलिस जांच में जुटी थी। जिसके बाद मुख्य आरोपी हामिद पुत्र तहसीन निवासी भनैड़ा देवबंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हामिद ने बताया मेरठ कचहरी में तारीख से वापस लौटते समय उसने मेरठ-शामली मार्ग स्थित बपारसी गांव में किसान के घर नया ट्रैक्टर खड़ा देखा था। तभी उसे लूटने का प्लान बनाया था। इस वारदात में उसने अपने नौ साथियों को शामिल किया था। हमने सिर्फ ट्रैक्टर और रोटावेटर लूटा, जबकि पीड़ित ने नकदी और जेवरात भी लूटने बताए थे।  

ऐसे बना डकैती का प्लान 
एसएसपी ने बताया कि हामिद ने अपने पड़ोसी जाहिद को ट्रैक्टर 1.30 लाख रुपये में बेचा। जाहिद के हामिद पर 60 हजार रुपये बकाया थे। हामिद पशु चोर है और उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे है। उसने पशु चोर गैंग के सदस्य को डकैती में शामिल किया। घटना वाले दिन शाम 4 बजे हामिद मामा के गांव पांचली में पहुंचा। जहां उसने पशु चोर इस्तकार को फोन किया। बाद में सभी आरोपी रात 11 बजे बपारसी गांव पहुंचे। किसान के घर से ट्रैक्टर और रोटावेटर लूटने के बाद चार बदमाश वहीं करीब दो घंटे रुके। ताकि ट्रैक्टर को ठिकाने लगा दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी गिरफ्तार : इस्तेकार व गफ्फार निवासी खिवाई सरूरपुर, नफीस निवासी खेड़की जानी,  हामिद और जाहिद निवासी भैसानी, थानाभवन देवबंद सहारनपुर।
फरार आरोपी : गुलशेर, नदीम, जुल्फिकार निवासी खिवाई सरूरपुर, अफजाल निवासी भैसानी देवबंद, बंटी गडरिया निवासी बाबरी शामली 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें