फलावदा। गांव पिलौना में चोरों ने आयुष्मान आरोग्य उप केंद्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। चिकित्सक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
रविवार देर रात चोरों ने गांव पिलौना में बने आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र का ताला तोड़कर उसमें रखा इन्वर्टर, बैटरी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। सोमवार की सुबह जब चिकित्सक अनामिका शर्मा उप केंद्र पर पहुंची तो ताले टूटे हुए मिले। उप केंद्र संचालक ने घटना की जानकारी तुरंत 100 डायल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।