फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डिफेंस कॉलोनी में जज के आवास पर चोरी, बंद घर को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब 300 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद चोरों तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। डिफेंस कॉलोनी में जज के आवास को चोरों ने निशाना बनाया। मकान से लैपटॉप, नल की टोंटियां और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। गंगानगर पुलिस का दावा है कि चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया गया है। आज रविवार को मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
डिफेंस कॉलोनी बी-ब्लॉक स्थित एक किराए के मकान में जज रहते हैं। वह मेरठ में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गार्ड ड्यूटी कर घर चला गया। शाम को शिफ्ट में आया तो देखा घर का सामान फैला पड़ा था। उन्होंने घटना को जानकारी जज को दी। सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस पहुंच गई। जांच में घर के अंदर से लैपटॉप, पानी को टोंटी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

घटना के खुलासे में चार टीमें लगाई गईं। कॉलोनी के अंदर से लेकर मवाना रोड कसेरूखेड़ा, मीनाक्षीपुरम में करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जांच अअधिकारी थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार के मुताबिक 24 घंटे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंच सके। निशानदेही पर चोरी किया सामान बरामद किया गया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का रविवार को खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी में पहले भी होती रहीं है चोरियां

मवाना रोड डिफेंस कॉलोनी में सांसद, विधायक से लेकर अधिकारी व कॉर्पोरेट कंपनियों के मालिक रहते है। वन गेट एंट्री होने के बाद भी पहले कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ वर्ष पूर्व चोरों ने एक कारोबारी के घर से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर ली थी। हालांकि पुलिस ने छह माह बाद उसे बरामद कर लिया था। अभी भी कई चोरियों के खुलासे बाकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें