माछरा/किठौर। गांव हसनपुर कलां के जंगल से मंगलवार रात चोरों ने कई किसानों के ट्यूबवेल को अपना निशाना बनाते हुए सबमर्सिबल का सामान चोरी कर लिया। किसान बुधवार सुबह खेतों पर पहुंचे तो ट्यूबवेल से चोरी का पता चला। मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित और माछरा पुलिस चौकी से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव हसनपुर कलां में मंगलवार रात किसान जयसिंह, प्रताप, ध्यान सिंह, हातम, प्रवीन के निजी ट्यूबवेल का ताला ताेड़कर चोरों ने स्टार्टर, केबल, आवश्यक सामान, स्प्रे मशीन आदि चोरी कर ले गए। पीड़ित जयसिंह ने माछरा पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों का जल्द ही सुराग लगाकर जेल भेजा जाएगा।