फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राशन की दुकान निलंबित, कई पर लगाई सील

Sat, 22 Apr 2017 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर छापेमारी की। इनमें जहां कुछ दुकानों पर ताला लटका मिला तो कुछ दुकानें ठेके पर चलती पाई र्गइं। इस दौरान कई दुकानों को सीला कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति संयुक्त कमिश्नर अनिल कुमार दूबे के नेतृत्व में जिलापूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, एआरओ आनंद प्रभु सहित कई इंस्पेक्टर शहर में छापेमारी करने निकले। टीम ने बेगमबाग में हीरादेवी नाम से संचालित राशन की दुकान पर छापा मारा तो पाया गया कि दुकान को कमल कुमार ठेके पर चला रहे हैं। दुकान को उसी समय निलंबित कर दिया गया। आदर्शनगर में सीसीएस और पीएल शर्मा रोड पर सुरेश चंद विश्नोई की दुकान खुली मिली। केसरगंज में सीसीएस दुकान को तालिब जैदी चलाते हैं। फोन करने पर वह दुकान पर पहुंचे, लेकिन  वित्तीय अभिलेख नहीं दिखा पाए। जिस कारण दुकान को निलंबित कर दिया गया। पूर्वा फहियाज अली में इस्तीहार की दुकान बंद मिली। दुकान को सील कर दिया गया। नवीन उपभोक्ता सहकारी समिति रशीद नगर में इफ्तकार आलम सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं। इनकी दुकान पर ताला लटका मिला। फोन पर सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचे। अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया। रशीद नगर में ही हनीफ अलवी की दुकान बंद मिली तो उसको भी सील कर दिया गया।  नई बस्ती में जीत सिंह की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान खुली तो मिली, लेकिन वित्तीय अभिलेख नहीं मिले। उसकी दुकान भी निलंबित कर दी गई।

75 से अधिक दुकानों पर मारे छापे
जिलापूर्ति अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर छापेमारी के लिए देहात में अलग टीमें लगाई गई हैं। टीम ने देहात में 50 दुकानों पर छापेमारी की है। कुल मिलाकर शहर और देहात में 75 से अधिक दुकानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई राशन डीलर दुकान नहीं खोलता या फिर राशन की कालाबाजारी करता है तो जनता उनके कार्यालय में लिखित शिकायत देकर सूचित करे। शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें