फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नलकूप में डूबे युवक की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- सैनी गांव निवासी आशु का था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। दो दिन पूर्व खजूरी अहमदनगर बढ़ला संपर्क मार्ग स्थित किसान की ट्यूबवेल की हौद में युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर पंचनामा भर कर मोर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के गांव सैनी निवासी आशु के रूप में की है।
परीक्षितगढ़ कस्बा निवासी किसान सलेकचंद सैनी की खजूरी अहमदनगर संपर्क मार्ग पर ट्यूबवेल है। ट्यूबवेल की हौद में कुछ पानी भरा हुआ था। सोमवार दोपहर हौद में एक युवक का शव पानी में पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने शव को हौद से बाहर निकालकर कई घंटे शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को मृतक के परिजन थाने पहुंचे जहां से पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही ने बताया कि मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के सैनी गांव निवासी आशु (21) पुत्र अरविंद के रूप में परिजनों ने की है। आशु दो दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें