फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक पर दो साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती ने सहारनपुर के एक युवक पर दो साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक पुलिस में शिकायत करने पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देता है। युवती ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिया।
विज्ञापन

सरधना रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युुवती ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात सहारनपुर के युवक से सोशल मीडिया पर हुई थी। कुछ दिन बाद युवक उससे मिलने के लिए कंकरखेड़ा पहुंचा था। आरोप है कि यहां युवक ने उसका यौन शोषण किया और अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए थे। इसके बाद से वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण कर रहा है। 21 दिसंबर 2025 को आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर सहारनपुर बुला लिया और उसका यौन शोषण कर 24 घंटे तक कमरे में बंधक बनाए रखा। विरोध करने पर हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा। इसके बाद धमकी देकर उसे छोड़ दिया था। युवती ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें