मेरठ में सूरजकुंड पार्क के पास छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा हो गया। दूसरे समुदाय के युवक ने सरेआम छात्रा का हाथ पकड़ लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर धुन डाला।
नौचंदी थाना क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी एक छात्रा कक्षा 11 में पढ़ती है। सोमवार सुबह वह अन्य छात्राओं के साथ कॉलेज से घर जा रही थी। सूरजकुंड पर एक युवक उसका पीछा करने लगा, जबकि कुछ दूरी पर एक्टिवा लिए एक अन्य युवक खड़ा था। जिसके बाद आरोपी युवक ने छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। छात्रा ने भी चप्पल से जमकर खबर ली। इस बीच युवक का दूसरा साथी एक्टिवा लेकर भाग निकला।
पढ़ें : पांच साल की मासूम से बलात्कार, पब्लिक ने आरोपी को जमकर धुना