फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हादसे में मरे युवक की पांच दिन बाद भी नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पांच दिन पहले किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया था, लेकिन पांच दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात कांवड़ पटरी मार्ग पर हवेली होटल के पास किसी वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी रोहटा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया था। अज्ञात में ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें