फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर बुलाकर युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में मारपीट में घायल युवक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी नईम पुत्र फुरकान को आरोपियों ने अपने घर बुलाकर मारपीट कर दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित नईम ने तहरीर में बताया कि सोमवार देर रात वह अपने क्लीनिक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे कॉल कर अपने घर पर बात करने के लिए बुलाया। वह आरोपियों के घर पर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने तमंचा तान कर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसी से तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें